सांसद विजय बघेल ने किया ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ प्रदर्शनी का शुभारंभ, संस्कृति और परंपराओं की दिखी झलक
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी ‘हमर छत्तीसगढ़–हमर धरोहर’ का शुभारंभ दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने फीता काटकर किया। इस प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, लोककला, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया है।

शुभारंभ के बाद सांसद विजय बघेल ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के विश्वविद्यालय के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और विशिष्ट जीवनशैली में समाहित है। युवाओं को अपनी माटी, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

प्रदर्शनी में प्रदेश की पारंपरिक कला, जनजातीय विरासत, खान-पान, वेशभूषा, हस्तशिल्प और लोकजीवन से जुड़ी विशेषताओं को प्रदर्शित किया गया है। विभिन्न स्टॉलों के माध्यम से लोगों को छत्तीसगढ़ की विविध सांस्कृतिक पहचान को करीब से जानने और समझने का अवसर मिल रहा है।

यह प्रदर्शनी 19 एवं 20 नवंबर 2026 को बीआईटी, दुर्ग में दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। सांसद विजय बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश की गौरवशाली विरासत को संरक्षित करना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations