भिलाई के वार्ड-10 में 53.57 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन: सांसद विजय बघेल ने किया शुभारंभ, महामाया मंदिर रोड का होगा चौड़ीकरण
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

भिलाई। नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 10 में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में 53 लाख 57 हजार रुपये की लागत से सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों की आधारशिला रखी।

यह निर्माण कार्य 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत जी रोड से शीतला मंदिर तक महामाया मंदिर रोड पर कराया जाएगा। इसके तहत सड़क चौड़ीकरण, सीसी रोड निर्माण और कवर्ड आरसीसी नाली का निर्माण किया जाएगा। कार्यक्रम में पंडित एन.के. त्रिपाठी ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मीना वर्मा ने की।

आवागमन और जल निकासी की समस्या से मिलेगी राहत

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क चौड़ीकरण से यातायात सुगम होगा, वहीं कवर्ड आरसीसी नाली बनने से जल निकासी व्यवस्था में सुधार होने की संभावना है। इससे वार्ड के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में लोक निर्माण प्रभारी डिकेश पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष तृप्ति, वार्ड-15 पार्षद अनुराग गुप्ता, वार्ड-10 पार्षद हरिदास वैष्णव, सांसद प्रतिनिधि राजू निषाद, मिथिलेश यादव, रामाधार शर्मा, जूही चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिन्हा, एल्डरमैन अवधेश शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्षद और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Image

YOUR REACTION?

Facebook Conversations