राजनांदगांव में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई: महाराष्ट्र से लाई जा रही 150 बोरी धान वाहन सहित जब्त
त्वरित ख़बरें :भूमिका रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के बीच अवैध धान परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। कल्लूबंजारी चेकपोस्ट पर महाराष्ट्र से लाए जा रहे 150 बोरी धान को वाहन सहित जब्त किया गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान दूसरे राज्यों से अवैध रूप से धान लाकर बेचने की आशंका को देखते हुए सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहां से गुजरने वाले धान परिवहन वाहनों की जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य जिले के पंजीकृत और पात्र किसानों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने का लाभ सुनिश्चित करना है। साथ ही दूसरे राज्यों से अवैध धान की आवक और उसकी खपत पर रोक लगाना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी अवधि में अवैध परिवहन के खिलाफ निगरानी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations