दुर्ग में चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले नेटवर्क का खुलासा, 13 आरोपी गिरफ्तार; 39.95 लाख रुपए की सामग्री जब्त
त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

भिलाई। दुर्ग जिले में सूखे नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ खुर्सीपार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। स्कूल-कॉलेज के युवाओं को चिट्टा (हेरोइन) बेचने वाले नेटवर्क का खुलासा करते हुए पुलिस ने अब तक 11 वयस्क आरोपियों और 2 अपचारी बालकों सहित कुल 13 लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से 70.460 ग्राम हेरोइन समेत करीब 39 लाख 95 हजार 800 रुपए की सामग्री जब्त की गई है।

पुलिस के मुताबिक, 19 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खुर्सीपार के जोन क्रमांक-3, जीरो स्ट्रीट स्थित एक मकान में अवैध रूप से हेरोइन की बिक्री की जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जसबीर कौर उर्फ सोनू को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 70.460 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत 14 लाख 9 हजार 200 रुपए बताई गई है।

सोने-चांदी के आभूषण और मोबाइल भी जब्त

प्रारंभिक कार्रवाई में पुलिस ने हेरोइन के अलावा 2 लाख 35 हजार 100 रुपए नकद, सोने के 19 आभूषण, चांदी के आभूषण और बर्तन, 8 मोबाइल फोन तथा इलेक्ट्रॉनिक तराजू जब्त किया। इस कार्रवाई में कुल 29 लाख 22 हजार 300 रुपए की सामग्री बरामद की गई।

मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ और जांच में जुड़े अन्य आरोपियों के नाम आए सामने

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के मेमोरेण्डम कथनों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नेटवर्क से जुड़े लोगों की पहचान कर क्रमशः कार्रवाई की। इसी कड़ी में 24 नवंबर को रबेल सिंह और गौरव अहिरवार को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 3,500 रुपए नकद, दो मोबाइल फोन, हुंडई i-20 कार और फाइल पेपर रोल सहित 10 लाख 73 हजार 500 रुपए की सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, इस मामले में अब तक कुल 13 लोगों को पकड़ा जा चुका है। जब्त सामग्री में हेरोइन, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, मोबाइल फोन, कार और अन्य सामान शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

युवाओं को नशे से बचाने पर पुलिस का जोर

पुलिस के अनुसार, आरोपी हेरोइन की खरीद-बिक्री कर आर्थिक लाभ अर्जित करने के लिए नेटवर्क संचालित कर रहे थे। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

यह कार्रवाई थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 431/2026 के तहत दर्ज मामले में 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations