बेमेतरा पुलिस ने बेरला थाना क्षेत्र में महिला के गले से सोने का गुलबंद हार झपटने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दुर्ग जिले के ग्राम माटरा निवासी 35 वर्षीय प्रणत पाल साहू के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने धमधा थाना क्षेत्र में भी झपटमारी की वारदात करना स्वीकार किया। चोरी और झपटमारी के सोने के जेवर खरीदने के मामले में जेवरा सिरसा निवासी 48 वर्षीय हेमंत साहू के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सोने के जेवरात और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक सहित करीब 2 लाख 36 हजार रुपए की संपत्ति बरामद की है।
त्वरित खबरें : पायल रिपोर्टिंग

Facebook Conversations