नक्सली लगातार कायराना करतूत को अंजाम: आईईडी ब्लास्ट में नक्सली की मौत....IED प्लांट करते समय हुआ हादसा....
त्वरित ख़बरें

सुकमा- पहले चरण का चुनाव 7 नवंबर को होना है | चुनाव को प्रभावित करने नक्सली लगातार कायराना करतूत को अंजाम दे रहे हैं| इसी बीच एक हादसे में नक्सली के मौत की खबर सामने आई है | बताया जा रहा है नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट करते वक्त आईईडी ब्लास्ट होने से एक नक्सली की मौत हो गई |

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा के मुकरम और मर्कागुड़ा के बीच नक्सलियों द्वारा आईईडी प्लांट किया जा रहा था| इसी दौरान आईईडी ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से नक्सली की मौत हो गई| हालांकि इस घटना की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations