नारायणपुर 15 दिसम्बर। नियमित टीकाकरण के साथ ही कोविड-19 टीके का बेहतर रख-रखाव कोल्डचैन के माध्यम से किया जाता है। इसी के तहत नारायणपुर में टीकों के प्रबंधन के लिए कोल्डचैन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर, जिला टीकाकरण अधिकारी की अध्यक्षता में यूएनडीपी के सहयोग से किया गया| इस दौरान वैक्सीन के रखरखाव, तापमान निगरानी, वैक्सीन स्टॉक, वैक्सीन वेस्टेज रोकने आदि की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई। साथ ही प्रशिक्षण में नियमित टीकाकरण के अंतर्गत प्रदान की जाने वाली समस्त वैक्सीन के संबंध में आवश्यक जानकारी भी प्रदान की गई।
इस सम्बन्ध में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.एन.बनपुरिया ने बताया," नारायणपुर में टीकाकरण कार्य के सुचारू संचालन हेतु नये ईविन ए.ई. एप का प्रशिक्षण सम्भागीय टीकाकरण की टीम के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक की ऑनलाईन एन्ट्री ईविन के नये वर्जन में कीये जाने के लिए जिले के समस्त विकासखण्ड के कोल्ड चैन पाईन्टों में पदस्थ कोल्डचैन हैंडलर्स प्रशिक्षणार्थियों को प्रदान की गई। वैक्सीन की देखरेख कोल्ड चैन हैंडलर द्वारा की जाती है। जिले में कोल्डचैन पॉइंट की सुविधा डी.व्ही.एस. नारायणपुर, जिला अस्पताल, सीएचसी ओरछा, पीएचसी बेनूर, पीएचसी छोटे डोंगर, पीएचसी धौड़ाई, पीएचसी सोनपुर, एसएचसी कुंदला, एसएचसी आकाबेडा आदि केन्द्र पर कुल 9 कोल्ड चेन पॉइंट हैं।“
यूएनडीपी के प्रोजेक्ट ऑफिसर डॉ. गौरीशंकर पति ने बताया, “ईविन मोबाइल एप्लिकेशन से सभी कोल्ड चेन में उपलब्ध वैक्सीन की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जा रही है और गुणवत्ता पर भी नजर रखी जा रही है। वैक्सीन के सुरक्षित भंडारण के लिए नियत तापमान की जरूरत होती है जिसमें कमी या वृद्धि के कारण टीके के खराब होने की आशंका रहती है, लेकिन कोल्ड चेन में नियत तापमान में कमी या वृद्धि होने पर अलार्म बजने लगता है साथ ही इसकी सूचना एप के जरिये कोल्ड चेन प्रबंधक से लेकर जिला टीकाकरण अधिकारी एवं जिला अधिकारी को भी प्राप्त हो जाती है।“
एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के प्रभारी डीपीएम डॉ. पी. बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.बी.एन. बनपुरिया , गौरी शंकरपति प्रोजेक्ट ऑफिसर बस्तर संभाग (UNDP) राकेश रायकवार वीसीसीएम (कोंडागांव), सुनिल कुमार वीसीसीएम नारायणपुर व सभी कोल्डचैन हैण्डलर उपस्थित रहे।

Facebook Conversations