वोटिंग छत्तीसगढ़ की जनता का अपमान, आदिवासी महिला राष्ट्रपति के खिलाफ
त्वरित खबरे : अदिवासी छेत्रो में प्रचार करेगी BJP

11 जुलाई 2022

छत्तीसगढ़  भाजपा के सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन रायपुर में हैं। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य प्रदेश है। इसी वजह से इसे अलग स्टेट का दर्जा अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया। अब ये सौभाग्य की बात है कि देश में पहली बार कोई आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने जा रही है। उनके समर्थन में छत्तीसगढ़ पीछे क्यों है ये कांग्रेस को सोचना चाहिए।

नितिन ने आगे कहा कि द्रौपदी मुर्मू के अगेंस्ट (खिलाफ) कांग्रेसी विधायक वोट करेंगे तो ये प्रदेश की जनता का अपमान होगा। यहां के सभी विधायकों को द्रौपदी मुर्मू का सपोर्ट करना चाहिए। ये आदिवासियों के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा।

विधायकों को खोजेगी भाजपा
नितिन नबीन ने युवा मोर्चा, रायपुर ग्रामीण और भाजपा के प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जनता के बीच कांग्रेस के विधायक नहीं जाते, क्योंकि उन्होंने कोई काम किया ही नहीं है। ऐसे गुमशुदा विधायकों को खोजने का काम भाजपा नेता करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों के खिलाफ इसी तर्ज पर माहौल बनाने का काम होगा।

इसके अलावा इन बैठकों में ये भी तय किया गया है कि भाजपा के नेता आदिवासी इलाकों में जाकर ये प्रचारित करेंगे कि NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू हैं। कांग्रेस के नेताओं से भी मुर्मू को सपोर्ट करने की अपील की जाएगी। भाजपा इस मूड में भी है कि समर्थन न मिलने पर इसे गांव-गांव जाकर जनता को बताया जाएगा। यहां के आदिवासी जनता के प्रतिनिधियों ने एक आदिवासी महिला का साथ नहीं दिया।

राष्ट्रीय बैठक में मिले टास्क भी स्थानीय नेताओं को दिए गए हैं। नितिन नबीन ने आजादी का 75वां साल पूरे जश्न के साथ माने का टास्क दिया है। प्रदेश के हर हिस्से में केंद्र सरकार की कामयाबी को भी गिनवाया जाएगा। इसके रैली, सभा जैसे कार्यक्रम होंगे। संगठन के नेताओं का इसका जिम्मा सौंपा गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations