जब दुनिया हथियारों की ताकत पर भरोसा करती थी, तब भारत के एक फकीर ने सत्य और अहिंसा से अंग्रेजी हुकूमत को घुटनों पर ला दिया। वो थे हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी।
2 अक्टूबर का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस विचार को याद करने का दिन है जो आज भी हर हिंदुस्तानी के दिल में देशभक्ति की नई ऊर्जा भर देता है। चरखे से स्वदेशी का संदेश हो या नमक की मुट्ठी से अंग्रेजों को ललकार, बापू का हर कदम इस देश की शान बन गया।
इस पावन जयंती पर त्वरित खबरें परिवार की ओर से आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आइए हम सब मिलकर बापू के बताए सत्य और स्वच्छता के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
अगर आपको देश की शान में लिखी हमारी ये खबर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें और हर तेज, सच्ची और त्वरित खबर के लिए त्वरित खबरें को फॉलो जरूर करें।
जय हिंद, जय भारत!

Facebook Conversations