सेवा समिति मर्यादित कुथरेल में धान खरीदी का शुभारंभ, किसानों में उत्साह....
कुथरेल। सेवा सहकारी समिति मर्यादित कुथरेल में आज से धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद सदस्य माननीय लोमस चंद्राकर की विशेष उपस्थिति में पूजा-अर्चना कर धान खरीदी कार्य का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में समिति प्रबंधक अमन पांडे, ग्राम सरपंच गीता गजपाल, समिति अध्यक्ष महेंद्र चंद्राकर, सुमन चंद्राकर, राजेश चंद्राकर, लोचन साहू, धरमपाल सहित समिति के पदाधिकारी, किसान एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समिति पदाधिकारियों ने किसानों का स्वागत करते हुए धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से संचालित करने की बात कही। धान खरीदी प्रारंभ होने से क्षेत्र के किसानों में खुशी एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम का आयोजन सेवा समिति मर्यादित कुथरेल के तत्वावधान में किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने धान खरीदी कार्य के सफल संचालन एवं किसानों की सुविधा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Facebook Conversations