ठगी : कलेक्टर के नाम से ठग ने पत्रकार से मांगे पैसे, कहा- पैसों की जरुरत है, दो दिन में वापस मिल जाएंगे…
त्वरित खबरे

रायपुर.  सितम्बर 9, 2022

कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे के नाम पर ठगी के प्रयास का मामला सामने आया है. जिसमें शातिर ठग ने कलेक्टर की फर्जी डीपी लगाकर लोगों से रुपयों की मांग की. ठग ने एक पत्रकार को मैसेज कर उससे 30 हजार रुपये की मांग की. फिलहाल इस मामले में ठग के खिलाफ मौखिक रूप से साइबर सेल में शिकायत दर्ज कर ली गई है. जिसके बाद नंबर को ट्रेस कर आरोपी की तलाश की जा रही है.

मामले में रायपुर के एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि कलेक्टर की फर्जी फोटो लागकर एक व्यक्ति से पैसों की मांग की गई है. मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. वहीं साइबर सेल की ओर से भी तमाम प्रक्रियाएं और कार्रवाई की जा रही है. जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी.


YOUR REACTION?

Facebook Conversations