गांधी-शास्त्री जयंती पर भिलाई में 150 वरिष्ठजनों का सम्मान, सांसद विजय बघेल ने कहा- वरिष्ठों का आशीर्वाद ही समाज की ताकत...
त्वरित ख़बरें :- सिटी रिपोटर दुर्ग

भिलाई/चरौदा। महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत दुर्गा मंच इंदिरा नगर हथखोज, चरौदा में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 150 वरिष्ठजनों को शाल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने की। कार्यक्रम का आयोजन लाखन सिंह वर्मा द्वारा किया गया।

वरिष्ठजनों का सम्मान समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है

आयोजक लाखन सिंह वर्मा ने बताया कि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठजनों का सम्मान करने की यह परंपरा लगातार तीसरे वर्ष निभाई जा रही है। वरिष्ठों का सम्मान समाज को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

भाजपा जिला प्रवक्ता प्रेम लाल साहू ने कहा कि महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, वहीं शास्त्री जी ने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर देश सेवा का संदेश दिया। पितृपक्ष के अवसर पर वरिष्ठजनों का सम्मान करना विशेष महत्व रखता है।

सांसद विजय बघेल का संबोधन

मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने कहा कि चरौदा की धरती से उनका पुराना आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री जी का जीवन देशसेवा, सत्य, सादगी और त्याग की प्रेरणा देता है। वरिष्ठजनों के अनुभव और आशीर्वाद से समाज को निरंतर शक्ति मिलती है।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानकर देश के विकास और वैश्विक सम्मान को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा महिला मोर्चा भिलाई-3 मंडल अध्यक्ष पद्मिनी साहू, सांसद प्रतिनिधि विपिन चंद्राकर, पार्षद राकेश बंछोर, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष तेजस पाल, रवि नाहर, सुरेन्द्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन रोमनाथ वर्मा ने किया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations