सुसाइड किया रिटायर्ड अफसर के बेटे ने...
त्वरित ख़बरें - सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

गरियाबंद | जिले में एक 38 वर्षीय कृषि केंद्र ने किराए के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मृतक ने अपना मोबाइल कैमरा टेबल पर सेट कर कान में ईयरफोन लगाकर इस घटना को अंजाम दिया है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मोबाइल जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरी घटना देवभोग मांझी पारा की है.जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान जितेंद्र कुशवाहा (38 वर्ष) है. वह मैनपुर निवासी रिटायर्ड कृषि विस्तार अधिकारी R.D. कुशवाहा का इकलौता बेटा था. मृतक के परिवार में पत्नी और 2 बच्चे भी हैं. वह सप्ताह में 2 से 3 दिनों के लिए किराए के मकान में देवभोग आया करता था.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations