प्रबंधन की लापरवाही से नहीं हुआ मेंटनेंस...
गरियाबद- देवभोग में बड़ा हादसा हो होते टल गया |आज दोपहर बीएचएनस्कूल की बस 30 बच्चों को बिठाकर घर छोड़ने ले जा रही थी |बस देवभोग गिरसूल होते हुए सीनापाली की ओर जा रही थी, तभी गिरसूल के पास मोड में अचानक पलट गई |
बस के पलटते ही चीख-पुकार मच गई, लेकिन सभी बच्चे बाल बाल बच गए |बताया जाता है कि यह बस पिछले कई महीनों से खराब चल रही थी |पालकों ने इसके मेंटेनेंस की मांग भी की थी, लेकिन प्रबंधन ने इसे ध्यान नहीं दिया |
आज हुए हादसे में ब्रेक फेल को वजह माना जा रहा है |हादसे के बाद ग्रिशूल के ग्रामीण मौके पर पहुंचे |पलटे हुए बस के भीतर से बच्चों को बाहर निकाल इनमें चार बच्चों को मामूली चोटें आई हुई है |

घटना के बाद अभिभावकों में जबरदस्त आक्रोश देखा गया | मौके पर पहुंचे प्रबंधन और चालक पर भीड़ ने अपना गुस्सा भी उतारा |हालांकि प्रबंधन की शिकायत सूचना पर मौके पर देवभोग पुलिस पहुंचकर भीड़ को हटाया |चालक के खिलाफ पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है |

Facebook Conversations