11 जून 2022
रायपुर में गुरुवार की रात हुई हत्या का मामला सामने आया है। घटनास्थल के ठीक सामने बने एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है। इसमें हमलावर सड़क पर दौड़ते हुए युवक को चाकू मारते नजर आ रहे हैं। वारदात को अंजाम देकर भाग जाते हैं।

इन बदमाशों ने की हत्या
मामला रायपुर के संतोषी नगर इलाके का है। मुख्य सड़क पर स्थित सरकारी स्कूल के गेट के बाहर अमान नाम के युवक को इसी इलाके के 2 बदमाशों ने दौड़ा-दौड़ा कर चाकू मारा। अमान अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा, मगर उसे पकड़ कर बदमाशों ने नीचे सड़क पर गिराया और उसके बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए ।

अमान
राहगीरों ने देखा लाइव मर्डर
जिस वक्त बदमाश अमान का कत्ल कर रहे थे, तब सड़क पर लोग आ-जा रहे थे। किसी ने रुक कर अमान की जान बचाने की कोशिश नहीं की। बदमाश तसल्ली से अमान को चाकू मारते रहे और जब लगा कि अब वह अधमरा हो चुका है तो गलियों में भाग गए। अमान लड़खड़ाते हुए सड़क पर गिर गया। जिसके बाद उसे कुछ स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को महेंद्र बाघ उर्फ बोचू (18) गोविंद जोशी उर्फ बब्बू (19) को गिरफ्तार किया है। यह दोनों ही युवक संतोषी नगर इलाके की रहने वाले हैं। पहले से ही अमान खान को जानते थे और इनके बीच पुराने झगड़े भी चल रहे थे।
इस चाकू से किया गया मर्डर
बदला लेने के लिए मर्डर
अमान के पिता अब्दुल असद खान ने पुलिस को बताया है कि बेटा अमान गुरुवार की रात करीब 11:30 बजे के आसपास अपने बुलेट लेकर निकला था। सरकारी स्कूल के पास महेंद्र बाघ और गोविंद जोशी ने उसे घेर लिया, इनके बीच मारपीट हुई। अपने पुराने झगड़े का बदला लेने की नीयत से महेंद्र और गोविंद ने मेरे बेटे को चाकू मार दिया।
नेहरू नगर के रहने वाली हमारे परिचित हनीफ खान ने अमान को सड़क पर पड़ा देखा तो अपनी कार से अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। महेंद्र और गोविंद के साथ अमान का पहले भी झगड़ा हो चुका था। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए मेरे बेटे को बदमाशों ने मार दिया, वह इनकी निशाने पर था। उसे अकेला पाकर बदमाशों ने अपना बदला लिया। पुलिस ने अब अमान के पिता के बयान के आधार पर महेंद्र और गोविंद के खिलाफ दफा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Facebook Conversations