रायपुर में लगातार 4 घंटे तक बाधित रहा आवागमन, AIIMS के पास हुई घटना,भारी बारिश की वजह से
त्वरित खबरे :

25/अगस्त/2022

रायपुर : नेहा केशरवानी, रायपुर. AIIMS के पास टाटीबंध चौक में सुबह 6 बजे 100 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया. जिससे 4 घंटे तक आवगमन बाधित रहा. सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड, SDRF और नगर निगम की टीम जब मौके पर पहुंची, तब पेड़ को काटकर सड़क से हटाया गया.

पेड़ लोगो को आने-जाने में परेशानी होती रही. किनारे में छोटे से रास्ते से लोग आना जाना कर रहे थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि टाटीबंध चौक स्थित हनुमान मंदिर में ये पेड़ 100 साल पुराना है. जो बीते कुछ दिनों तिरछा होकर एक तरफा झुक गया था. मौसम और तेज हवाओं के कारण ये अचानक गिर पड़ा. राहत की बात ये है कि इसमें किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है.


YOUR REACTION?

Facebook Conversations