PP-1 की बच्ची ने किया CG का नाम रोशन : हूला हूपिंग में त्विषा ने राष्ट्रीय स्तर पर रचा कीर्तिमान, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
त्वरित खबरे :

19/अगस्त /2022

रायपुर. राजधानी रायपुर की रहने वाली 4.5 वर्षीय त्विषा गोयल ने हूला हूपिंग में राष्ट्रीय स्तर पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. त्विषा ने 1 मिनट में 130 बार हूला हूप को चलते हुए अपनी कमर पर लगाकर लगातार घुमाया. यह अद्भुत करनामा बच्ची ने 4 माह की कड़ी मेहनत के बाद कर दिखाया.

त्विषा जैक एंड जिल विद्यालय की पीपी 1 कक्षा की छात्रा है. त्विषा गोयल की मां डॉ. चानन गोयल व पिता डॉ. विवेक गोयल ने बताया कि बच्ची ने बड़ी सहजता से इस कौशल को अपनाया व अब वह इसमें निपुण हो गई है. मां ने बच्ची की सफलता का श्रेय कोच आरवी सर को दिया है. इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स जो की भारत सरकार से रजिस्टर्ड रिकॉर्डिंग संस्था है ने इस प्रतिभा को सराहते हुए त्विषा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया है. इस रिकॉर्ड को बनाकर त्विषा गोयल ने छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations