ऑपरेशन मुस्कान के तहत दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता...
त्वरित खबरें - आभा किंडो रिपोर्टिंग

दिनांक 01/07/2025 से दिनांक 31/07/2025 तक गुम बालक बालिका की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहा है ऑपरेशन मुस्कान अभियान...

 दुर्ग पुलिस I दिनांक 01/07/2025 से दिनांक 31.7.2025 तक गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत दिनांक 01/07/2025 से दिनांक 24/07/2025 तक की अवधि में कुल 108 गुम बालक बालिकाओं को दस्तयाब किया गया है। गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु बड़े थानों से 02-02 टीम एवं छोटे थानों से 01-01 टीम बनाकर पता साजी हेतु  छत्तीसगढ़ राज्य एवं राज्य के बाहर आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हैदराबाद, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पुणे, तमिलनाडु, चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य जगहों पर पुलिस टीम भेजा गया था। अभियान अवधि में अब तक कुल गुमशुदा का लगभग 30% गुम बालक बालिका को दस्तयाब किया जा चुका है वर्तमान में 07 पुलिस टीम दीगर राज्य में गुमशुदा की पतासाजी में लगी हुई है। भविष्य में और भी गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाबी की संभावना है। दस्तयाबी के अनुपात में दुर्ग जिला राज्य में दूसरे स्थान पर है वहीं बिलासपुर पहले स्थान पर है।

  • वर्ष 2016 से गुमशुदा बालक को अभियान के तहत किया गया दस्तयाब।
  • ऑपरेशन के तहत राज्य के भीतर एवं राज्य के बाहर कुल 108 गुम बालक बालिका को अब तक किया गया है दस्तयाब। 
  • गुम बालक बालिकाओं की पतासाजी हेतु पुलिस टीम आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, हैदराबाद, उड़ीसा, महाराष्ट्र, पुणे, तमिलनाडु, चेन्नई, राजस्थान, दिल्ली एवं अन्य जगहों पर भेजा गया था। 
  • अभी भी 07 पुलिस टीम को गुमशुदा की पताशाही हेतु भेजा गया है दीदार राज्य।
  • कुल गुमशुदा का लगभग 30% गुम बालक बालिका हो चुके हैं दस्तयाब।
  •  गुम बालक बालिका को दस्तयाब करने में दुर्ग जिला राज्य में दूसरे स्थान पर।
  • अभियान के तहत गुमशुदा की पतासाजी हेतु बड़े थानों से 02-02 टीम एवं छोटे थानों से 01-01 टीम बनाकर पतासाजी किया जा रहा है।
  • दस्तयाब बालक बालिकाओं का बालक कल्याण समिति के समक्ष कराया गया कथन।
  • गुमशुदा के परिजनों से संपर्क कर किया गया पूछताछ।
  • दिनांक 31/07/2025 तक चलेगा अभियान।
  • आगे भी जारी रहेगी दस्तयाबी।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations