दुर्ग/भिलाई। दुर्ग पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रुवाबांधा बस्ती तालाब के पास गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा था।
थाना भिलाई नगर और ACCU टीम को 1 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और संदिग्ध युवक को पकड़ा। आरोपी की पहचान हरि देशमुख (20 वर्ष), निवासी बजरंग नगर कुंदरा पारा, थाना दुर्ग के रूप में हुई है।
तलाशी में आरोपी के पास से 1 किलो 260 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन भी जप्त किया है।
आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों से जुड़ी किसी भी जानकारी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Facebook Conversations