गरियाबंद 13 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ रीता यादव के निर्देशन में शनिवार को गरियाबंद के गांधी मैदान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया है। बाइक रैली में अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक सहित आम नागरिक भी शामिल हो सकते है। यह बाइक रैली प्रातः 8.30 बजे से गांधी मैदान से इंडोर स्टेडियम तक जायेगा। जिसमें अपने-अपने मोटर सायकल के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया जायेगा।


Facebook Conversations