गरियाबंद- गुरुवार को गरियाबंद मंडी प्रांगण में मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है| प्रशासन ने बिंद्रा नवागढ़ के 9 संवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है |
गुरुवार को गरियाबंद मंडी प्रांगण में मतदान सामग्री का वितरण शुरू कर दिया गया है| प्रशासन ने बिंद्रा नवागढ़ के 9 संवेदनशील मतदान केंद्र में पोलिंग पार्टियों को प्राथमिकता से रवाना करना शुरू के दिया है |

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार मतदान 17 नवम्बर शुक्रवार को होगा. निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है| वहीं बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 9 मतदान केन्द्रों 75-कामरभौदी, 77-आमामोरा, 78-ओढ़, 90-बड़े गोबरा, 114-गंवरगांव, 118-गरीबा, 120-नागेश, 121-साहबीनकछार और 122-कोदोमाली के लिए मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा |

बता दें कि जिले में दो विधानसभा राजिम और बिंद्रानवागढ़ हैं| दोनों विधानसभा मिलाकर जिले में कुल 573 मतदान केंद्र हैं | वहीं मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद जिले में कुल 4 लाख 54 हजार 559 मतदाता हैं| इसमें पुनरीक्षण के बाद 15 हजार 739 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. इसके साथ ही ईपी अनुपात में 2.3 प्रतिशत की भी वृद्धि हुई है |

Facebook Conversations