मतदान केन्द्रों की सूची अवलोकन हेतु उपलब्ध
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद  29 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल ने लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के लिए विधानसभा क्षेत्र राजिम एवं बिन्द्रानवाढ़ के मतदान केन्द्रों का प्रकाशन अनुलग्न-6 में 28 मार्च 2024 को जारी कर दिया है। मतदान केन्द्रों की सूची जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय (राजस्व), तहसीलदार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी कार्यालय सहित अधीनस्थ कार्यालयों में प्रकाशन उपरांत सूची की जानकारी नोटिस बोर्ड में अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया गया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations