कलेक्टर  छिकारा ने ग्राम पोंड के अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व  अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्जित कर दी श्रद्धांजलि
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

गरियाबंद  ;- कलेक्टर  आकाश छिकारा ने आज सुशासन दिवस के अवसर पर ग्राम पोंड के अटल चौक में पूर्व प्रधानमंत्री  अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अटल चौक पर  बाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर कलेक्टर  छिकारा ने कहा कि स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी एक महान व्यक्तित्व के धनी और लोकप्रिय राजनेता रहे हैं। उनका निर्विवाद राजनैतिक जीवन सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। कलेक्टर  छिकारा ने  अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर मनाये जाने वाले सुशासन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता हेतु सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सुशासन बेहद महत्वपूर्ण है। जिला प्रशासन जिले के विकास और जिलेवासियों के उत्थान के लिए सदैव तत्पर और गंभीर है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations