कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 13 अप्रैल 2024/ लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के हाट-बाजारों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  दीपक अग्रवाल के निर्देश पर और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ रीता यादव के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय के हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्मय से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान लोगों से किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने बहकावे में तुम कभी आना, सोच समझकर बटन दबाना, छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है, का संदेश नाटक के माध्यम से वोट के महत्व को बताया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गया.

Image

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से मतदान जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान आसपास से आये शहरी एवं ग्रामीण मतदाताओं ने नुक्कड़ नाटक को उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations