खेलों को लेकर हुई खास चर्चा
त्वरित खबरे :

31 मई 2022

Image

छत्तीसगढ़ के कोटे से घोषित राज्य सभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला सोमवार शाम को रायपुर पहुंचे थे. छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसिएशन महासचिव गुरुचरण सिंह होरा ने राजीव शुक्ला से मुलाकात की. होरा ने राजीव शुक्ला का स्वागत किया और खेलों को लेकर दोनों के बीच खास चर्चा हुई. होरा ने राजीव शुक्ला को बताया की हमारे मुख्यमंत्री भी खेलों में अधिक रुचि रखते हैं. हाल ही में उन्होंने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ का सफलता पूर्वक आयोजन कराया है. होरा ने राजीव शुक्ला से क्रिकेट के बड़े मैंचों का आयोजन करने पर भी चर्चा की. जिस पर राजीव शुक्ला ने कहा कि मैं बीसीसीआई से इस पर बात करूंगा, जिससे यहाँ क्रिकेट के बड़े मैचो का आयोजन किया जा सके. इस अवसर पर उनके साथ न्यूज 24 और लल्लूराम के डायरेक्टर नमित जैन और ग्रैंड हेथवे के सीईओ महिपाल सिंह रावत उपस्थित रहे.

बता दें कि छत्तीसगढ़ के कोटे से घोषित राज्य सभा उम्मीदवार राजीव शुक्ला का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के कानपुर से है. पत्रकारिता से अपना करियर शुरू करने वाले राजीव शुक्ला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार किए जाते हैं. इससे पहले वह तीन बार राज्यसभा के लिए चुने जा चुके हैं. राजनीति के साथ ही राजीव शुक्ला क्रिकेट के क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं और बीसीसीआई के उपाध्यक्ष रह चुके हैं. साथ ही हॉकी इंडिया लीग की गवर्निंग बॉडी में भी शामिल हैं.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations