डोंगरगढ़ -ढारा से एक किलोमीटर दूर घोटिया रोड पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत
राहुल ओझा ब्यूरो प्रमुख-राजनांदगांव

ढारा से एक किलोमीटर दूर घोटिया रोड पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

ढारा। ढारा से करीब एक किलोमीटर दूर घोटिया रोड पर बुधवार रात करीब 10 बजे तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ ढारा निवासी धवल चावड़ा के फार्म हाउस के पास सड़क किनारे नजर आया।

रात के समय ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद क्षेत्र में इसकी मौजूदगी की चर्चा तेजी से फैल गई। तेंदुए के दिखाई देने की खबर से घोटिया रोड और आसपास के ग्रामीणों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ रिहायशी क्षेत्र के नजदीक दिखाई दिया है, ऐसे में रात के समय खेतों और सड़क की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुए की गतिविधियों का पता लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों ने लोगों से अपील की है कि रात के समय अकेले खेतों अथवा सुनसान रास्तों पर जाने से बचें और तेंदुआ दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे पकड़ने का प्रयास न करें।

राहुल ओझा रिपोर्टिंग | त्वरित खबरें

YOUR REACTION?

Facebook Conversations