पीडीएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों की 2-2 घंटे के मतदान की जानकारी मिलने में होगी आसानी
गरियाबंद 26 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग मतदान दिवस के दिन अनुमानित मतदान की जानकारी सभी जिले से विधानसभा वार हर 2 घंटे में इन्कोर एप्लीकेशन के माध्यम से लेती है। जिसके लिए केवल आधे घंटे का समय दिया जाता है, इस कार्य के लिए जिला प्रशासन को बहुत सारे मैनपावर फील्ड से जानकारी कलेक्ट करने के लिए लगानी पड़ती है एवं सभी मतदान केंद्र की जानकारी कंपाइल करना होता है, ताकि हर मतदान केंद्र से 2-2 घंटे की जानकारी प्राप्त कर निर्वाचन आयोग को इन्कोर एप्लीकेशन के माध्यम से भेजी जा सके। इस बार जिला प्रशासन ने नवाचार करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में एनआईसी गरियाबंद के उप निदेशक नेहरू निराला के द्वारा पीडीएमएस एप्लीकेशन का निर्माण किया गया है, जिसमें सभी सेक्टर अधिकारियों को यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्रदाय किया गया है, जिससे वे अपने-अपने मतदान केंद्रों की 2-2 घंटे की मतदान की जानकारी फील्ड से पीडीएमएस के माध्यम से भर कर आसानी से भेज सके। इस एप्लीकेशन के माध्यम से जैसे ही सेक्टर अधिकारियों द्वारा मतदान की जानकारी भरी जाती है ऑटोमेटिक जिला निर्वाचन अधिकारी के डैशबोर्ड में विधानसभा वार मतदान प्रतिशत कैलकुलेट हो जाता है। जिसे भारत निर्वाचन आयोग को भेजने में बहुत आसानी हो जाएगी।


Facebook Conversations