जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने ईवीएम-वीवीपेट वेयरहाउस का किया निरीक्षण
त्वरित खबरें - खुमेंद्र कुमार निषाद

गरियाबंद-  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  आकाश छिकारा ने गरियाबंद के तहसील कार्यालय परिसर स्थित वेयरहाउस में ईवीएम - वीवीपेट स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वेयरहाउस में चुनाव के दौरान उपयोग हुए ईवीएम - वीवीपेट और एफएलसी के दौरान अतिरिक्त मशीनों को रखा गया है। यहां वेयरहाउस में सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। निरीक्षण के दौरान सभी सुरक्षा व्यवस्था सही पाए गए। कलेक्टर ने वेयरहाउस में रखे गए निर्वाचन सामग्रियों के सुरक्षा के लिए निरंतर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी तीर्थराज अग्रवाल सहित राजनीतिक दल के पदाधिकारी मौजूद रहे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations