ग्रीष्म ऋतु में लू से बचाव के लिए मतदान केन्द्रों में अनिवार्य सुविधाएं उपलब्ध कराये
त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

गरियाबंद 27 मार्च 2024  भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान लू से बचाव तथा मतदान केन्द्रों में अनिवार्य सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित करने को कहा गया है। इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी दीपक कुमार अग्रवाल ने सर्व संबंधित विभाग प्रमुखों को पत्र प्रेषित कर कहा है कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान लू से बचाव के लिए मतदान केन्द्रों में अनिवार्य न्यूनतम सुविधाएं (एएमएफ) उपलब्ध कराये। संबंधित अधिकारी अनिवार्य न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी जारी दिशा निर्देशों का भली-भांति अध्ययन करते हुए उसका कड़ाई से पालन करे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations