गन्ना उत्पादकों के लिए खुशखबरी : किसानों को 12 करोड़ की शेष प्रोत्साहन राशि के भुगतान का आदेश जारी
त्वरित खबरे :

03 नवम्बर 2022

रायपुर. गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 में सहकारी शक्कर कारखानों को गन्ना बेचने वाले कृषकों को प्रति क्विंटल की मान से 84.25 रुपए प्रोत्साहन राशि दिए जाने के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा संशोधित आदेश जारी किया गया है. संशोधित आदेश के अनुसार गन्ना पेराई वर्ष 2020-21 की गन्ना प्रोत्साहन की शेष राशि 11 करोड़ 99 लाख का भुगतान भी किसानों को किया जाएगा. 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations