18 नवम्बर 2022
प्रदेश में चूहे-बिल्ली के नामें पर सियासी बवाल मचा हुआ है। अब डॉ रमन सिंह के दिए बयान पर खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पलटवार किया है। दरअसल शुक्रवार को CM बघेल महाराष्ट्र में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने डॉ रमन सिंह के चूहे वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी।
भूपेश बघेल ने कहा- मैं छत्तीसगढ़िया किसान हूं। डॉ रमन सिंह को छत्तीसगढ़िया किसान बर्दाश्त नहीं हो रहा। मुझे कभी चूहा, कभी बिल्ली तो कभी कुत्ता बोल रहे हैं। इस तरह के विशेषणों से विभूषित करना उनकी सामंती सोच को दिखाता है। डॉ रमन सामंती प्रवृत्ति के हैं। ये सारा विवाद भानूप्रतापपुर में हुई भाजपा की एक आम सभा से जुड़ा है।
ये कहा था डॉ रमन ने
डॉ रमन ने छत्तीसगढ़ी में किस्सा सुनाया- इसका हिंदी अनुवाद कुछ इस तरह है...एक साधु की कुटिया के पास एक चूहा रहता था। एक दिन वह बाहर घूम रहा था कि एक बिल्ली उसे खाने के लिए आई। वह भागकर साधु के पास गया और बोला कि ये बिल्ली मुझे रोज खाने की कोशिश करती है, मुझे बिल्ली बना दो। साधु ने गंगाजल छिड़का, चूहा, बिल्ली बन गया। अब वो कुटिया से निकला तो कुछ कुत्ते पीछे पड़ गए। वो भागकर फिर साधु के पास पहुंचा और बोला मुझे कुत्ते डराते हैं, अब मुझे कुत्ता बना दो।


Facebook Conversations