छत्तीसगढ़ पुलिस का विशेष अभियान चलाकर पुलिस ने , 13 स्थायी वारंटी पकड़े गए
त्वरित ख़बरें

 गरियाबंद - फरार वारंटियों को पकड़ने पुलिस गरियाबंद जिले में विशेष अभियान चला रही है |सिटी कोतवाली पुलिस ने 13 स्थायी वारंटी को पकड़ने में सफलता पाई है ,सभी वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया |

पुलिस महानिरीक्षक शेख आरिफ हुसैन रेंज रायपुर ने ईद उल फितर और परशुराम जयंती पर्व को शांति से मनाने के उदेश्य से गुंडे बदमाश पर कार्यवाही एवं फरार वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने रेंज स्तरीय विशेष अभियान चलाने निर्देश दिए थे |इसके चलते जिला गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में गुंडे बदमाश पर कार्यवाही एवं फरार वारंटियों को पकड़ने विशेष अभियान चलाया गया |

सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी ने हमराह थाना स्टाफ के साथ टीम गठित कर विशेष अभियान के तहत अलग-अलग मामलों के कुल 13 स्थायी वारंटियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations