छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने की घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीति भड़क उठी :
त्वरित खबरे :

02 नवम्बर 2022

रायपुर : जिला मुख्यालयों पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने की घोषणा के साथ ही प्रदेश में राजनीति भड़क उठी है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने बुधवार को रायपुर पहुंचते ही बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा, हम छत्तीसगढ़ियावाद नहीं भारतीयतावाद की बात करते हैं। अब कांग्रेस इस पर हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा, छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति लगाने से क्या होगा? हम छत्तीसगढ़ियावाद की बात नहीं करते, हम भारतीयतावाद की बात करते हैं। पार्टी के बैकफुट पर दिखने के एक सवाल पर नबीन ने कहा, पार्टी किसी मुद्दे पर पीछे नहीं हटी है। शराबबंदी की बात कहने वाले आज मैदान छोड़कर भाग रहे हैं। कांग्रेस के मुंह में राम और मन में रावण है।

नितिन नबीन के मुताबिक भाजपा ने जो बात 2003 में कही थी, हम आज भी उसी संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य की परिकल्पना को किसी ने साकार किया है तो वह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने किया है।

नितिन नबीन।

नितिन नबीन।

नितिन नबीन के इस बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा, भाजपा को छत्तीसगढ़ से इतनी हिकारत क्यों है। छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति तो राजधानी और सभी जिला मुख्यालयों पर डेढ़ दशक पहले लग जानी चाहिए थी। राज्य का निर्माण इसीलिये तो हुआ था कि हमारी जो सभ्यता, संस्कृति और छत्तीसगढ़ियापन है वह झलकना चाहिये। छत्तीसगढ़ में महिलाएं आज भाजपा शासन की तुलना में अधिक सुरक्षित हैं। महिलाओं के प्रति अपराध में 62% की कमी आई है। नितीन नबीन जी को इसका अध्ययन कर लेना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार शाम रायपुर के कलेक्टर ऑफिस के पास छत्तीसगढ़ महतारी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने ये एलान किया कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ऐसी प्रतिमा लगाई जाएगी। इससे पहले सरकार सभी सरकारी आयोजनों में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर लगाने का निर्देश दे चुकी है।

सीएम ने कलेक्टर ऑफिस के पास महतारी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था।

सीएम ने कलेक्टर ऑफिस के पास महतारी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था।

कल सीएम ने किया था ऐलान

अब प्रदेश के हर जिले में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इसका ऐलान खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया। मंगलवार की शाम CM ने रायपुर के कलेक्टर ऑफिस के पास महतारी की विशाल प्रतिमा का अनावरण किया था। इस कार्यक्रम में उन्होंने ये एलान किया। मुुख्यमंत्री ने कहा कि ये मौका सुखद है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महतारी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। अब हर जिले मुख्यालय में इस तरह की प्रतिमा को लगाया जाएगा।

इससे पहले प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर जारी किए गए निर्देश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो को शासकीय भवनों, कार्यालयों, कार्यक्रमों के अलावा सभी सरकारी शैक्षणिक शिक्षण संस्थानों, प्रशिक्षण संस्थानों, पंचायतों और स्थानीय निकायों में भी लगाया जाए। सभी सरकारी कार्यक्रमों के प्रारंभ में छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर श्रद्धा पूर्वक पूजन-वंदन और नमन किया जाए।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations