छत्तीसगढ़ में IT की रेड पर सियासत  गरमाई, पूर्व CM डॉ. रमन बोले फोटो दिखाने की जरूरत नहीं है, भूपेश जी...उसको अरेस्ट करो
त्वरित ख़बरें - छत्तीसगढ़ में IT की रेड पर सियासत: पूर्व CM रमन बोले- फोटो दिखाने की जरूरत नहीं भूपेश जी, उसको अरेस्ट करो

छत्तीसगढ़ में आईटी की रेड पर सियासत जारी है। कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा सोशल मीडिया में सूर्यकांत तिवारी के साथ भाजपा नेताओं की तस्वीर शेयर किए जाने के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने फिर मुख्यमंत्री बघेल पर हमला बोला। रमन ने कहा कि फोटो दिखाने की जरूरत नहीं है, भूपेश जी...। उसको अरेस्ट करो, जो आपके बगल में रहता है। उनके माध्यम से पूरे पैसों की वसूली के लिए आपने बनाकर रखा है। हिम्मत है तो उसे अरेस्ट करो... कार्रवाई करो...।

डॉ. रमन ने कहा कि फोटो दिखाकर क्या साबित कर रहे हो। उसे अरेस्ट करो न...। बात को डाईवर्ट क्यों कर रहे हो। सूर्यकांत के साथ फोटो होगा... कभी खिंचवा लिया होगा। आईटी की कार्रवाई में भ्रष्टाचार के पूरे तथ्य मिले हैं। उन्होंने कहा कि आईटी तो काम करेगा और मामला ईडी तक जाता है, लेकिन अभी जो साक्षात प्रमाण मिले हैं। उस पर कार्रवाई तो करो...। बता दें कि भाजपा आईटी की कार्रवाई में 200 करोड़ रुपये के बेनामी लेन-देन, 9.50 करोड़ रुपये कैश और 5 करोड़ की गोल्ड व ज्वेलरी पर भूपेश सरकार पर हमलावर है।

तस्वीरों पर पूछता है छत्तीसगढ़
दरअसल, प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता आरपी सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर तस्वीर साझा कर कहा कि ये मुलाकात एक बहाना है... प्यार का सिलसिला पुराना है...। इन तस्वीरों के बारे में भाजपा को क्या कहना है? पूछता है छत्तीसगढ़...। आरपी सिंह ने एक दूसरे ट्वीट को पार्ट-2 नाम से शेयर कर कहा- कल कुछ तस्वीरों के सामने आने के बाद भाजपाइयों के मुंह में दही जम गई थी। लेकिन कुछ इसके बाद भी बाज नहीं आए, इसलिए इन तस्वीरों को देख लीजिए। अगर मन भर गया हो तो ठीक है, नहीं तो आगे भी तस्वीरों के सामने आने का सिलसिला जारी रहेगा।

सच्चाई नहीं छिपेगी: मूणत

पूर्व मंत्री व भाजपा प्रवक्ता राजेश मूणत ने कांग्रेस प्रवक्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि- कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता आरपी सिंह ने सूर्यकांत के साथ भाजपा नेताओं के फोटो हैं। स्वाभाविक हैं हम जनप्रतिनिधि हैं, वो मिलने आए हों। लेकिन कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री और कांग्रेस स्पष्ट करे कि सूर्यकांत तिवारी के साथ उनके क्या रिश्ते हैं। आयकर विभाग की कार्रवाई में जो दस्तावेज बरामद हुए हैं वो किससे ताल्लुक रखते हैं। हमारी फोटो जारी करने से सच्चाई छिप नहीं सकती। उन्होंने कहा कि सूर्यकांत का कांग्रेस पार्टी से क्या संबंध है मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम बताएं। 

YOUR REACTION?

Facebook Conversations