CG के डेंटल काॅलेज में रैगिंग : छात्रों के साथ मारपीट कर गाली-गलौच करने वाले 3 छात्र सस्पेंड, इंटर्नशिप कर रहे थे तीनों
त्वरित खबरे :

18/अगस्त /2022

 रायपुर. राजधानी के डेंटल कॉलेज में छात्रों के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है, जिसमें 3 आरोपी छात्रों को अगले 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. रैगिंग की घटना 6 अगस्त की है, जिसमें 1st ईयर में पढ़ने वाले कुछ छात्रों के साथ मारपीट और गाली गलौच की गई. 7 अगस्त को कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी छात्रों को सस्पेंड किया.

बता दें कि ये आरोपी छात्र वहां इंटर्नशिप कर रहे थे. तीनों छात्रों को इंटर्नशिप से 3 महीने के लिए हटा दिया गया है और कॉलेज के हॉस्टल से परमानेंट हटा दिया गया है. जिन छात्रों के साथ रैगिंग हुई वो 1st ईयर के छात्र हैं और अम्बिकापुर, दुर्ग भिलाई के रहने वाले हैं. जो आरोपी हैं वे कोरबा के हैं.

प्रिंसिपल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जगह-जगह रैगिंग के संबंध में फ्लैक्स चस्पा करने के निर्देश दिए हैं. बता दें कि कॉलेज में पहले से ही एंटी रैगिंग कमेटी बनी है. हर जगह रैगिंग स्पॉट भी बनाए गए हैं. उसके बावजूद भी इस तरह की घटना घटी है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations