रायपुर 12/07/2022
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आज अहम बैठक है. सुबह 11 बजे राजीव भवन में बैठक होगी. संगठन चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी. इस मीटिंग में सीएम भूपेश बघेल समेत कई दिग्गज शामिल होंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक जिला एवं ब्लाक निर्वाचन अधिकारियों एवं प्रदेश कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों की बैठक होगी. बैठक में सीएम भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ़ मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस के निर्वाचन अधिकारी हुसैन उमर दलवाई, प्रदेश प्रभारी सचिव सप्तगिरी शंकर उल्का विशेष रूप से मौजूद रहेंगे.
इसके साथ ही 14 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक होगी. मुख्यमंत्री निवास में दोपहर 12 बजे बैठक होगी. कैबिनेट में मछुआ नीति को मंजूरी मिल सकती है.
इसके साथ ही ट्रांसफर पॉलिसी पर भी चर्चा होने की संभावना है. आगामी मानसून सत्र को लेकर भी चर्चा हो सकती है. 20 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है.

Facebook Conversations