रायपुर सितम्बर 1, 2022
छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है. राजधानी रायपुर में रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 (Road Safety World Cricket Series) का आयोजन किया जा रहा है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट (Road Safety World Cricket Series) में कई दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी अपना दम दिखाते नजर आएंगे.
कप्तान सचिन तेंदुलकर, सहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज नजर आएंगे. शहीद नारायण सिंह क्रेकिट स्टेडियम (Shaheed Narayan Singh Cricket Stadium) की पिच पर खेलते नजर आएंगे. मिली जानकारी के अनुसार रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 (Road Safety World Series Cricket Tournament 2022) में रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत के दो मैच खेले जाने हैं.
बता दें कि रोड सेफ्टी वर्ल्ड क्रिकेट सीरीज के दूसरे सीजन (Second season of Road Safety World Cricket Series) के मैच रायपुर में होंगे. इसमें फाइनल, सेमीफाइनल समेत 4 अन्य मैचों की मेजबानी रायपुर करेगा. आयोजकों ने शेड्यूल जारी किया है. 10 सितंबर से 1 अक्टूबर तक मुकाबले होंगे.
कप्तान सचिन तेंदुलकर, हरभजन, इरफान पठान, युवराज सिंह, सहवाग समेत कई दिग्गज बल्लेबाज नजर आएंगे. मैच शहीद नारायण सिंह क्रेकिट स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स क्रिकेट टीम की कप्तानी सचिन तेंदुलकर करेंगे. सीरीज में 8 देशों की टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और इंग्लैंड की टीम शामिल है.

Facebook Conversations