भाजपा की महतारी हुंकार रैली को सांसद फूलो देवी ने बताया हास्यास्पद :
त्वरित खबरे : कहा- छत्तीसगढ़ की महिलाओं के साथ छलावा :

11 नवम्बर 2022

रायपुर। राज्यसभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलो देवी नेताम ने भाजपा के महतारी हुंकार रैली को हास्यास्पद और छत्तीसगढ़ की भोली-भाली महिलाओं के साथ छलावा करार दिया है.

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के ‘महंगाई कोई मुद्दा नहीं है’ बयान पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए फूलो देवी ने कहा कि इससे भाजपा का क्रूर चेहरा उजागर होता है. कमरतोड़ महंगाई ने महिलाओं के किचन का बजट दोगुना कर दिया है. आटा, तेल, दाल, सिलेंडर. सभी के दाम आसमान छू रहे हैं, परंतु भाजपा शासित केंद्र सरकार मात्र राजनीति करना जानती है. महिला सुरक्षा मामले में भाजपा शासित प्रदेशों के आंकड़े स्पष्ट बताते हैं कि उन प्रदेशों में महिलाएं कितनी असुरक्षित है. वहीं छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों में कमी आई है.

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश समेत देश भर की महिलाओं में बिलकिस बानो के बलात्कारियों एवं उनकी छोटी सी बच्ची के हत्यारों को रिहा किए जाने को लेकर आक्रोश है, जिसका नतीजा भाजपा जल्द ही गुजरात चुनाव में देखेगी. उत्तर प्रदेश में हाथरस की बेटी हो या उत्तराखंड की अंकिता स्पष्ट है कि भाजपा हमेशा बलात्कारियों के साथ खड़ी रहती है. ऐसे मामलों में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की चुप्पी और अब छत्तीसगढ़ में आकर महतारी हुंकार राजनीति उनके दोहरे चरित्र को दर्शाता है.

YOUR REACTION?

Facebook Conversations