बच्चों पर कोरोना का अटैक: छात्रावास में फूटा कोरोना बम मचा हड़कंप
त्वरित ख़बरें

छात्रावास में फूटा कोरोना बम , 39 छात्र-छात्राएं मिले CORONA पॉजिटिव

गरियाबंद - छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में कोरोना विस्फोट हुआ है | आश्रम के छात्रावास में कोरोना बम फूटा है 39 छात्र-छात्राएं कोरोना पॉजिटिव मिले हैं |मैनपुर में 24 छात्र और हरदीभाठा में 15 छात्र संक्रमित मिले हैं |कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 43 हो गई है | कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थियों को अलग से कमरे में रखा गया है | स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर है |

बता दें कि इसके पहले गरियाबंद के देवभोग में कोरोना मरीज मिले थे | कस्तूरबा विद्यालय के स्वीपर और 3 छात्राओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी | माड़ागांव में एक महिला के कोरोना मरीज की पुष्टि एमएमआई ने किया था |

वहीं बीएमओ सुनील रेड्डी ने कोटेक्ट ट्रेसिंग के अलावा अस्पताल में उपचार कराने वाले मरीजों की कोरोना जांच शुरू की. रात 8 बजे तक 150 लोगों की जांच हुई थी, जिसमें 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे |

डॉक्टर रेड्डी के मुताबिक मांड़ागाव में 3, झाखरपारा में 4 व देवभोग के 4 लोगों को मिलाकर अब तक इस ब्लॉक में 11 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें पुरुष की संख्या 9 व मेल की संख्या 2 है. इसमें बच्चो की संख्या 5 है |

जांच में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में कार्यरत एक कर्मी भी पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसकी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग व कस्तूरबा विद्यालय में जांच शुरू हुए तो वहां 3 छात्राएं पाॅजिटिव मिली |

YOUR REACTION?

Facebook Conversations