उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी
त्वरित ख़बरें - केशव मौर्या बोले- इस बार भाजपा बनाम ऑल होगा तब भी 300 पर कमल खिलेगा

उत्तर-प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं का दल-बदल जारी है। समाजवादी पार्टी में भाजपा छोड़ शामिल होने वाले मंत्रियों और विधायकों के बाद अब बारी भाजपा की है। आज भारतीय जनता पार्टी में कई सारे नेताओं ने सदस्यता ली। उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कई दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर उप-मुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि सपा के गुब्बारे से हवा निकलने वाली है, यह नई सपा नही वही सपा है। समाजवादी पार्टी की सबसे खराब हालत 2022 में होगी । हमारे प्रधानमंत्री किसानों से माफी तक मांग लेते है। गरीब कल्याण समाजवादी पार्टी कभी नही सोच सकती। यह सिर्फ गुंडों और माफियाओं के लिए काम करती है। यह दंगाई और माफियाओं को टिकट दे रहे है। जनता 2022 में बहुत करारा सबक सिखाएगी।

भाजपा बनाम  ऑल  होगा तब भी 300 कमल खिलेगा

केशव मौर्या वे कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों के विरोधी पार्टी है। सपा सरकार में किसानों को गन्ना का भुगतान नही होता था। मुआवजा नही मिलता था। हमारी सरकार ने 36 हजार करोड़ का कर्ज किसानों का माफ किया है। किसानों के खाते में एक लाख 60 हजार करोड़ भेजे जा चुके है। सपा बसपा में जो योजना बने उनका 15 प्रतिशत अपने खाते में चाहती है।

भाजपा की सदस्यता लेने वाले नेता...

1 - कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह भाजपा में शामिल 2 - झांसी से सपा की पूर्व विधायक रश्मि 3 - चित्रकूट से बसपा नेता बृज मोहन कुशवाहा 4 - भारतीय जनवादी पार्टी के पूर्व  अध्यक्ष सतेंद्र चौहान 5 - सपा नेता सुरभि

YOUR REACTION?

Facebook Conversations