दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने के मामले में नेवई पुलिस ने 28 वर्षीय आरोपी करन निहाल उर्फ चेरी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्टील का नुकीला धारदार हथियार बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 22 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली कि स्टेशन मरोदा रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति धारदार हथियार लहराकर आम नागरिकों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही नेवई पुलिस की टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान करन निहाल उर्फ चेरी (28 वर्ष), निवासी शंकरपारा, उड़िया बस्ती, स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से स्टील का नुकीला धारदार हथियार बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 702/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायालय दुर्ग में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना नेवई के निरीक्षक अनिल कुमार साहू सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों का योगदान रहा। दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने या किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

Facebook Conversations