टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में  शटलर प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड मेडल
त्वरित ख़बरें -

टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में शटलर प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड मेडल

खेल | जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे पैरालंपिक खेलों में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहद खास रहा। यहां भारत के मनीष नरवाल और सिंहराज ने शूटिंग के P4 मिक्सड 50 मीटर पिस्टल SH1 में क्रमश: गोल्ड और सिल्वर मेडल पर निशाना साधा। इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा बैडमिंटन में प्रमोद भगत और सुहास यथिराज और कृष्णा नागर ने फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के SL3 क्लास के सेमीफाइनल में प्रमोद ने जापान के दाइसूके फुजिहारा को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, वहीं सुहास ने SL4 क्लास के सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के सेतियावान फ्रेडी को सीधे गेमों में हराया। इसके अलावा कृष्णा ने SH6 क्लास के सेमीफाइनल में ग्रेट ब्रिटेन के क्रिस्टेन कूम्ब्स को हराया।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations