छत्तीसगढ़। एक्स-गर्लफ्रेंड को दूसरे युवक के साथ देखकर एक पूर्व प्रेमी ने गुस्से में आकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया। आरोपी अपने साथियों के साथ गैरेज में घुसा और वहां मौजूद लोगों पर चाकू से वार कर दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए। पूरी वारदात गैरेज में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रेमी ने युवती को दूसरे युवक के साथ देखा था। इसी बात को लेकर वह नाराज हो गया और अपने दोस्तों के साथ मौके पर पहुंच गया। आरोपियों ने गैरेज में घुसकर विवाद किया और चाकू से हमला कर दिया।

Facebook Conversations