शराबी बेटे ने मां की पीट-पीटकर की हत्या, बहन को भी पीटा; खाना मांगने पर हुआ विवाद
त्वरित खबरें :भूमिका रिपोर्टिंग

छत्तीसगढ़। शराब के नशे में एक बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। आरोपी ने अधजली लकड़ी से मां पर कई वार किए। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी उसने पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शराब के नशे में घर पहुंचा था। इसी दौरान खाना मांगने को लेकर उसका मां के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आरोपी ने अधजली लकड़ी उठाकर मां पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौत हो गई।

मां को बचाने के लिए बीच में आई बहन के साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया है।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations