छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिनदहाड़े हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुरानी दुश्मनी का बदला लेने के लिए तीन नाबालिगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों नाबालिग आरोपियों को अभिरक्षा में लिया है।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वारदात के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बताया जा रहा है। आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला किया था। पुलिस अब घटना के कारणों, आरोपियों की भूमिका और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

Facebook Conversations