रायपुर जंगल सफारी और जू दो दिन रहेंगे बंद: 10-11 नवंबर को पर्यटकों की एंट्री पर रोक, आदेश जारी...
त्वरित ख़बरें :- अमित यादव रिपोर्टिंग

रायपुर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए रायपुर स्थित जंगल सफारी एवं जू को दो दिनों के लिए पर्यटकों के लिए बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, 10 और 11 नवंबर को पर्यटकों को जंगल सफारी और जू में प्रवेश नहीं मिलेगा।

प्रशासन ने यह फैसला सरकारी संपत्ति को संभावित नुकसान से बचाने और वन्य प्राणियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया है। त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया है।

वन्य प्राणियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

इस संबंध में कार्यालय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र संचालक, उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व, रायपुर की ओर से आदेश जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित दोनों दिनों तक जंगल सफारी एवं जू पर्यटकों के लिए पूरी तरह बंद रहेंगे।

YOUR REACTION?

Facebook Conversations