छत्तीसगढ़। बीमारी ठीक करने के नाम पर तंत्र-मंत्र का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को इलाज के बहाने अपने पास बुलाया और कथित तौर पर नींद की दवा पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को बीमारी ठीक करने का भरोसा दिलाया था। इसी बहाने उसे अपने पास बुलाया गया। आरोप है कि आरोपी ने युवती को गीले कपड़ों में आने के लिए कहा। वहां पहुंचने के बाद उसे नींद की दवा पिलाई गई, जिससे वह बेहोश हो गई।
युवती के होश में आने के बाद उसे अपने साथ हुई घटना की जानकारी हुई। इसके बाद मामले की शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घटना ने एक बार फिर बीमारी और परेशानियों को दूर करने के नाम पर अंधविश्वास फैलाकर महिलाओं को निशाना बनाने के मामलों पर सवाल खड़े किए हैं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Facebook Conversations