टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग को  लीग स्टेज में  इस कप्तान नेकिया सबसे ज्यादा इम्प्रेस
त्वरित खबरे

नई दिल्ली, 24 मई 2022 

Image

टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लीग स्टेज में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट कप्तान का चयन किया है। यह वह कप्तान है, जिन्होंने लीग स्टेज में सहवाग को अबतक सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन में लीग स्टेज के मुकाबले समाप्त होने के बाद अब प्लेऑफ के मैच खेले जाएंगे। पहले क्वॉलीफायर में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) का सामना संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम राजस्थान रॉयल्स (RR) से होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल का टिकट कटा लेगी, जबकि हारने टीम क्वॉलीफायर-2 में एलिमिनेटर के विजेता भिड़ेगी। राजस्थान और गुजरात के बीच अहम मुकाबले से पहले, टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने लीग स्टेज में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट कप्तान का चयन किया है। यह वह कप्तान है, जिन्होंने लीग स्टेज में सहवाग को अबतक सबसे ज्यादा इम्प्रेस किया है।

सहवाग ने गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान हार्दिक पांड्या को लीग मैचों में प्रदर्शन के आधार पर बेस्ट कप्तान बताया है। पांड्या को इस सीजन से पहले आईपीएल में कप्तानी करने का कोई अनुभव नहीं था। सहवाग ने क्रिकबज के साथ बातचीत में कहा कि पांड्या ने उन्हें बहुत इम्प्रेस किया है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगा था कि हार्दिक पांड्या इतनी शानदार कप्तानी कर सकते हैं। लेकिन जिस तरह से वह अपनी आक्रामक बैटिंग के लिए जाने जाते हैं, उसी के विपरीत कप्तानी करते समय वह बेहद ठंडे मिजाज से फैसले लेते हैं।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इसलिए ऐसा नहीं कह रहा हूं, क्योंकि गुजरात ने इस सीजन काफी मैच जीते हैं या फिर आशीष नेहरा मेरे दोस्त हैं। हार्दिक पांड्या की कप्तानी ने वास्तव में मुझे खासा प्रभावित किया है। बतौर कप्तान आपको सही समय पर सही फैसले लेने होते हैं, खासकर जब आपकी टीम बॉलिंग कर रही हो। बतौर कप्तान गेंदबाजी में बदलाव करना या फिर सही जगह फील्ड का चुनाव करना चैलेंजिंग होता है।'

YOUR REACTION?

Facebook Conversations