23 अप्रैल प्रयागराज में गंगापार में शनिवार सुबह एक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। थरवई थाना क्षेत्र के शिवराजपुर गांव में एक ही परिवार के 5 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिसमें सभी की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद घर में आगजनी भी की गई। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई। सभी सहमे-सहमे नजर आ रहे हैं।
घर की दो महिलाओं से रेप करने का गांव वालों ने आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं। पुलिस को प्रदीप यादव ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी ने उनके भैया और भाभी की हत्या कर दी है। परिवार के अन्य सदस्यों को भी मार डाला गया है। मृतकों में 55 वर्षीय किसान, बहू और दो बेटी शामिल है जबकि उसकी पत्नी को अस्पताल भेजा गया है।
एडीजी प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश का कहना है कि शुरुआती जांच से लग रहा है कि घटना को लूट के इरादे से बदमाशों ने अंजाम दिया है। माना जा रहा है कि सबूत मिटाने के लिए उन्होंने हत्या के बाद घर को आग के हवाले कर दिया। पुलिस हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयडबसपा प्रमुख मायावती ने घटना की निंदा की है और सरकार से दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। बता दें कि इससे पहले 16 अप्रैल को ही जिले के नवाबगंज में पशु व्यापारी ने अपनी पत्नी तीनों बेटियों की हत्या कर फांसी लगा ली थी। गंगापार में होने वाली सामूहिक हत्याओं से कोहराम मचा हुआ है। पुलिस के अनुसार, पत्नी और तीन बच्चों के शव बेड पर खून से लथपथ पड़े हुए थे। उनकी गला काटकर हत्या की गई थी। वहीं पति का शव बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला था। परिवार मूलरूप से कौशांबी का रहने वाला था। की टीम जांच के लिए पहुंच गई है।

Facebook Conversations