राजनांदगांव, । उप मुख्यमंत्री अरुण साव राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान वे शहर में आयोजित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन और खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री अरुण साव सुबह 11.15 बजे एम-6, सेक्टर-24, अटल नगर नवा रायपुर से कार द्वारा राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1 बजे कृष्ण कुंज, जज कॉलोनी के पास रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 पहुंचेंगे।
यहां उप मुख्यमंत्री अरुण साव 2000 सीटर ऑडिटोरियम के निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस महत्वपूर्ण विकास कार्य से शहर को बड़े सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए आधुनिक सुविधा मिलने की उम्मीद है।
भूमि पूजन कार्यक्रम के बाद उप मुख्यमंत्री दोपहर 2.15 बजे रामकृष्ण वार्ड क्रमांक 22 से प्रस्थान कर दोपहर 2.25 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री अपरान्ह 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष निवास से दिग्विजय स्टेडियम के लिए रवाना होंगे। वे अपरान्ह 3.10 बजे दिग्विजय स्टेडियम पहुंचकर 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य रैंकिंग बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026-27 के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के पश्चात उप मुख्यमंत्री अरुण साव अपरान्ह 3.40 बजे दिग्विजय स्टेडियम से कार द्वारा माता सुंदरी पब्लिक स्कूल, पंडरी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Facebook Conversations